रेंगाखार: पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से महाकाल सेवा समिति रेंगाखार के युवाओं द्वारा माँ हिंगलाजिनी मंदिर स्थित तालाब परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान समिति के सदस्यों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर उनके संरक्षण का भी संकल्प लिया।

अजय अग्रवाल एवं पुरुषोत्तम मंडावी वृक्षारोपण करते हुए

युवाओं ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित और स्वच्छ भविष्य की जिम्मेदारी है। मंदिर परिसर एवं तालाब के आसपास हरियाली बढ़ने से पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ श्रद्धालुओं और ग्रामीणों को भी स्वच्छ एवं सुखद वातावरण मिलेगा।

नरेंद्र कुम्भकार, भरत यादव एवं बंटी कुम्भकार

कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं ने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने की अपील की। समिति ने भविष्य में भी ऐसे जनहित एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े अभियान निरंतर चलाने का संकल्प व्यक्त किया।


इस अवसर पर नरेंद्र कुम्भकार, पुरुषोत्तम मंडावी, बंटी कुम्भकार, भरत यादव, हरी कुम्भकार, गौरव कुम्भकार, कोमल निर्मलकर एवं अजय अग्रवाल सहित महाकाल सेवा समिति रेंगाखार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *