कवर्धा : जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, कबीरधाम द्वारा 22 जुलाई 2026 (बुधवार) को जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियां शामिल होंगी और कुल 485 रिक्त पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।
रोजगार मेला जिला रोजगार कार्यालय परिसर, काली माता मंदिर के पास, ठाकुर पारा, कवर्धा में आयोजित होगा। साक्षात्कार प्रक्रिया सुबह 10:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक चलेगी।

इन अभ्यर्थियों को मिलेगा अवसर
रोजगार मेले में 8वीं पास से लेकर स्नातक एवं विभिन्न तकनीकी योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है। भर्ती तकनीकी एवं गैर-तकनीकी दोनों प्रकार के पदों के लिए की जाएगी।

₹7 हजार से ₹50 हजार तक मिलेगा वेतन
चयनित अभ्यर्थियों को पद के अनुसार ₹7,000 से ₹50,000 प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा। विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित निजी कंपनियां इस रोजगार मेले के माध्यम से भर्ती करेंगी।

पंजीयन अनिवार्य
जिला रोजगार कार्यालय ने बताया है कि इच्छुक अभ्यर्थियों को रोजगार पंजीयन एवं रोजगार मेला पोर्टल पर पूर्व पंजीयन कराना अनिवार्य है। अभ्यर्थी 22 जुलाई को अपने मूल प्रमाण-पत्रों एवं उनकी छायाप्रतियों के साथ निर्धारित स्थल पर उपस्थित होकर सीधे साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।
रिक्त पदों एवं नियोजकों की विस्तृत जानकारी विभागीय रोजगार पोर्टल पर उपलब्ध है।

महत्वपूर्ण जानकारी
आयोजन तिथि: 22 जुलाई 2026 (बुधवार)
समय: सुबह 10:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक
स्थान: जिला रोजगार कार्यालय परिसर, काली माता मंदिर के पास, ठाकुर पारा, कवर्धा
कुल पद: 485
योग्यता: 8वीं पास से स्नातक एवं तकनीकी योग्यता
न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
वेतन: ₹7,000 से ₹50,000 प्रतिमाह
संपर्क: 07741-299344

 रोजगार मेला में आवेदन करने हेतु रोजगार इच्छुक लॉग इन करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *