बोड़ला। छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ ने संगठन का विस्तार करते हुए शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला परसाही, विकासखंड बोड़ला में पदस्थ शिक्षक एलबी धनुक वर्मा को कबीरधाम जिले का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।

संघ के प्रांतीय अध्यक्ष केदार जैन द्वारा जारी नियुक्ति आदेश के अनुसार, संभाग अध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी दुर्ग विनोद गुप्ता की अनुशंसा एवं प्रस्ताव पर प्रदेश उपाध्यक्ष सोहन यादव, निवर्तमान जिलाध्यक्ष के.डी. वैष्णव सहित उपस्थित सदस्यों की सर्वसम्मति से धनुक वर्मा को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष धनुक वर्मा से संघ के संविधान के अनुरूप शिक्षा, शिक्षक एवं संगठन हित में निरंतर सक्रिय रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करने की अपेक्षा की गई है।
नियुक्ति के अवसर पर कार्यकारी जिलाध्यक्ष लक्ष्मण लाल वर्मा, जिला सचिव संजय पटेल, कवर्धा ब्लॉक अध्यक्ष राजू मेश्राम, बोड़ला ब्लॉक अध्यक्ष गणेश राम पाटिल सहित महेश कुमार पाली, लतीफ कुरैशी, बलियार सिंह उइके, मार्कण्डेय राम साहू, श्रवण कुमार रजक, ननक राम धुर्वे, केसो राम पाली, टीकाराम निर्मलकर, रामबिलास गजराज, शत्रुहन सिंह धुर्वे, ईश्वरी राम पटेल, राजेंद्र कुमार कौशिक, सुनील कुमार वर्मा, अशोक कुमार श्रीवास, सद्दू राम चंद्रवंशी, गुलाब सिंह तिलकवार एवं सतीश कुमार गुप्ता उपस्थित रहे।
धनुक वर्मा की नियुक्ति पर शिक्षक संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही उनके नेतृत्व में संघ को जिले में और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने की उम्मीद जताई।
