रेंगाखार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रेंगाखार स्थित भारत माता चौक में महाकाल सेवा समिति द्वारा तिरंगा फहराया गया। इस दौरान समिति के सदस्यों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए देश की एकता, अखंडता और सम्मान का संदेश दिया।

कार्यक्रम में महाकाल सेवा समिति के अध्यक्ष हर्ष कुम्भकार, उपाध्यक्ष निखिल कुम्भकार, सदस्य नरेंद्र कुम्भकार, राधे यादव सहित समिति के अन्य सदस्य एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर भारत माता चौक पर देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।
