रेंगाखार – साल्हेवारा – चिल्फी सडक पर लगे लोक निर्माण विभाग के बोर्ड में वर्तमान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की तस्वीर के साथ पूर्व PWD मंत्री ताम्रध्वज साहू की तस्वीर अब भी लगी हुई है। इसे लेकर विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा लगाए गए एक सड़क संकेतक बोर्ड पर वर्तमान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की तस्वीर के साथ पूर्व लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू की तस्वीर अब भी लगी हुई दिखाई दे रही है।
छत्तीसगढ़ में सरकार बदलने के बाद लोक निर्माण विभाग का दायित्व अब उपमुख्यमंत्री अरुण साव के पास है, जबकि ताम्रध्वज साहू पूर्व मंत्री हैं। इसके बावजूद बोर्ड पर उनकी तस्वीर का बने रहना विभागीय लापरवाही या अपडेट न होने की ओर इशारा करता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि सरकारी बोर्ड समय पर अपडेट नहीं किए जाते हैं तो इससे जनता के बीच भ्रम की स्थिति बनती है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या विभाग ने इन बोर्डों के रखरखाव और अद्यतन करने पर ध्यान नहीं दिया है?
अंत में सवाल:
- या फिर यह लोक निर्माण विभाग की लापरवाही का उदाहरण है?
