रेंगाखार, कबीरधाम।
NEET पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रेंगाखार में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया और परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग उठाई।

प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि लगातार सामने आ रहे परीक्षा अनियमितताओं और कथित पेपर लीक की घटनाओं से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार इस मामले में जवाबदेही तय करे तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे। हाल के दिनों में NEET पेपर लीक को लेकर कांग्रेस ने राष्ट्रीय स्तर पर भी प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किए हैं।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने छात्रों के हितों की रक्षा, परीक्षा प्रणाली में सुधार तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की। प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
