रेंगाखार से कोमल निर्मलकर की रिपोर्ट :

रेंगाखार : रेंगाखार से अडवार जाने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित नदी पर रपटा में गड्ढा होने से आवागमन खतरे से खाली नहीं है। यह मार्ग रोल, झलमला और जिला मुख्यालय कवर्धा को जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है, जहां से प्रतिदिन स्कूली बच्चे, ग्रामीण, यात्री वाहन, एम्बुलेंस और किसानों के वाहन गुजरते हैं।

रेंगाखार अडवार नदी का रपटा

स्थानीय लोगों के अनुसार रपटा में बने गड्ढे की जानकारी लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारियों को पहले से है, लेकिन अब तक मरम्मत नहीं कराई गई है। बरसात के दौरान रपटा के ऊपर से पानी बहने के कारण गड्ढा दिखाई नहीं देता, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।

रपटा पर खतरनाक गढ्ढा

ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि विभाग की उदासीनता के कारण लोगों की जान जोखिम में है। उन्होंने जिला प्रशासन और PWD से तत्काल रपटा की मरम्मत कर सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *