रेंगाखार जलाशय की ₹2.24 करोड़ की नहर में दरार, समय रहते मरम्मत नहीं हुई तो किसानों पर मंडराएगा सिंचाई संकट।

रेंगाखार जलाशय की ₹2.24 करोड़ की नहर में समय से पहले आई दरारों ने निर्माण गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। किसानों ने चेतावनी दी है कि जल्द मरम्मत नहीं हुई तो सिंचाई व्यवस्था और धान की खेती पर गंभीर असर पड़ सकता है।