रेंगाखार कला। भारतीय किसान संघ द्वारा क्षेत्र में व्याप्त विद्युत समस्याओं को लेकर आयोजित धरना-प्रदर्शन लगातार बारिश के कारण प्रभावित रहा। खराब मौसम के चलते बड़ी संख्या में ग्रामीण धरना स्थल तक नहीं पहुंच सके, जिससे अपेक्षित जनभागीदारी नहीं हो पाई।
धरने के दौरान भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र में लंबे समय से बिजली आपूर्ति की अनियमितता, बार-बार कटौती तथा अन्य तकनीकी समस्याओं से किसान और आम नागरिक परेशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद विद्युत विभाग द्वारा स्थायी समाधान नहीं किया गया है।
संघ के पदाधिकारियों ने विद्युत विभाग को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही बिजली संबंधी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो संगठन अपना आंदोलन और अधिक व्यापक रूप में जारी रखेगा। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों की अनदेखी किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर आगामी दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
भारतीय किसान संघ ने प्रशासन एवं विद्युत विभाग से मांग की है कि ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए तथा किसानों की समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *