नई दिल्ली: कर्मचारी भविष्य निधि (PF) खाताधारकों के लिए अच्छी खबर है। Employees’ Provident Fund Organisation ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए PF पर मिलने वाली ब्याज दर 8.25% ही बनाए रखने का फैसला किया है। यानी कर्मचारियों को इस साल भी अपने PF खाते पर 8.25 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलेगा।
यह फैसला संगठन की केंद्रीय ट्रस्टी बोर्ड (CBT) की बैठक में लिया गया। इस निर्णय से देश के करोड़ों कर्मचारियों को फायदा मिलेगा, क्योंकि उनके PF जमा पर अच्छा रिटर्न मिलता रहेगा।

क्या होता है PF (Provident Fund)?
PF यानी कर्मचारी भविष्य निधि एक रिटायरमेंट सेविंग स्कीम है। इसमें कर्मचारी और नियोक्ता (कंपनी) दोनों हर महीने वेतन का एक हिस्सा जमा करते हैं। इस जमा राशि पर सरकार द्वारा तय ब्याज मिलता है, जो समय के साथ बढ़ता रहता है।
कब तक आएगा आपके PF खाते में ब्याज?
EPFO के अनुसार वित्त वर्ष 2025-26 का ब्याज कर्मचारियों के PF खातों में जून से सितंबर 2026 के बीच जमा किया जा सकता है।
जब ब्याज जमा हो जाएगा, तो कर्मचारी अपने खाते में कुल बैलेंस बढ़ा हुआ देख सकेंगे।

ऐसे चेक करें PF बैलेंस
कर्मचारी कई तरीकों से अपने PF खाते का बैलेंस देख सकते हैं:
- UMANG ऐप को प्लेस्टोर से डाउनलोड करें।
- EPFO की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करके
- रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से मिस्ड कॉल देकर
- SMS के माध्यम से
इन तरीकों से कर्मचारी आसानी से अपने PF खाते की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
कर्मचारियों को क्या होगा फायदा
- रिटायरमेंट के लिए बेहतर बचत
- सुरक्षित निवेश पर अच्छा रिटर्न
- लंबी अवधि में बड़ी राशि जमा होने का लाभ
PF योजना खास तौर पर नौकरीपेशा लोगों के लिए भविष्य की आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करती है।
