व्यापम ने जारी किया शेड्यूल, 21 जून को होगी परीक्षा
रायपुर : छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कृषि एवं संबंधित पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु PAT/PVPT 2026 परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके साथ ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 2 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है।
इस प्रवेश परीक्षा के माध्यम से राज्य के विभिन्न कृषि और सम्बद्ध कोर्सों में छात्रों को एडमिशन दिया जाएगा। उम्मीदवार व्यापम के आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
यह परीक्षा कार्यक्रम छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, कामधेनु विश्वविद्यालय और महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय से प्राप्त प्रस्तावों के आधार पर तय किया गया है।
महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates):
आवेदन शुरू: 2 अप्रैल 2026
अंतिम तिथि: 27 अप्रैल 2026 (शाम 5 बजे तक)
त्रुटि सुधार: 28 से 30 अप्रैल 2026
एडमिट कार्ड: 15 जून 2026
परीक्षा तिथि: 21 जून 2026 (रविवार)
समय: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक
परीक्षा केंद्र: छत्तीसगढ़ के 33 जिला मुख्यालय
इन कोर्सों में मिलेगा एडमिशन:
- बीएससी (ऑनर्स) एग्रीकल्चर
- हॉर्टिकल्चर
- फॉरेस्ट्री
- बीटेक (डेयरी टेक्नोलॉजी)
- डिप्लोमा इन एनिमल हसबेंडरी
- फिशरीज साइंस
कौन कर सकता है आवेदन?
जो उम्मीदवार कृषि क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह एक बेहतरीन अवसर है। 12वीं (Science) पास विद्यार्थी इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
आधिकारिक विज्ञापन देखने के लिए इस लिंक का उपयोग करें।
https://vyapamcg.cgstate.gov.in/Post?PostID=PAT26ONLINE
